Adani Group के सात हवाई अड्डों पर थालेस स्मार्ट डिजिटल मंच लगाएगी

By Prabhasakshi News Desk | Oct 09, 2024

नयी दिल्ली । यूरोपीय कंपनी थालेस अदाणी समूह के परिचालन वाले सात भारतीय हवाई अड्डों पर एक स्मार्ट डिजिटल मंच की तैनाती करेगी। यह मंच हवाई अड्डे के समग्र प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सभी जरूरी अनुप्रयोगों को केंद्रीय रूप से संभालेगा। बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, थालेस और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसमें थालेस को सात हवाई अड्डों- मुंबई, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, लखनऊ, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में नवोन्मेषी हवाई अड्डा संचालन नियंत्रण केंद्र (एपीओसी) तैनात करने का अनुबंध मिला है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: नागपुर के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती

Gaza में सुरक्षाबल तैनाती पर Uganda और Burundi के सैन्य अफसरों ने Israel दौरा किया

Women Health: PMOS के लक्षणों को बढ़ा रही है आपकी खराब Diet, आज ही बदलें अपनी Lifestyle

Operation Sindoor एक बार फिर हुआ कामयाब, सरहद बंद हुई तो पाकिस्तानी दुल्हनों ने आसमान के रास्ते भारत आकर शादी रचाई