Thane: शादी का वादा करके एक व्यक्ति ने महिला से 59 लाख रुपये ठगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 29 वर्षीय एक महिला से शादी का वादा करके एक व्यक्ति ने 59.56 लाख रुपये कथित रूप से ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। कल्याण इलाके के खड़कपाड़ा की रहने वाली इस महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि पिछले साल जुलाई में एक मैट्रिमोनियल साइट (विवाह से संबंधित साइट) के जरिए आरोपी से उसकी पहचान हुई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उसे क्रेडिट कार्ड पर लोन लेने के लिए भी मजबूर किया और उसे चुकाने में विफल रहा। अधिकारी का कहना है कि महिला ने जब पैसे मांगे तो आरोपी ने टालने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Noida में क्यों हिंसक हुआ कर्मचारियों का प्रोटेस्ट, आंदोलन या साज़िश?

Delhi Assembly को 15 RDX बमों से उड़ाने की धमकी, Bomb Threat ईमेल से मचा हड़कंप

Hazeena Syed ने KC Venugopal और Alka Lamba पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कांग्रेस पार्टी में भूचाल ला दिया है

गायिका आशा भोसले को सचिन तेंदुलकर ने नम आखों से दी विदाई, वीडियो हो रहा वायरल