महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 4,599 नए मामले, 49 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिला में कोविड-19 के 4,599 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,987 हो गयी है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मामलों का पता मंगलवार को चला।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे जरूरी सामानों के दुकान

अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से 49 और लोगों की मौत होने से जिले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,031 हो गयी है और मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने स्वस्थ हो चुके मरीजों और उपचाराधीन मरीजों की जानकारी नहीं दी। पास के पालघर जिला के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 69,907 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,362 है।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing India: Iran को समझाने में Jaishankar रहे सफल, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा के लिए मोदी लगा रहे पूरा जोर

WhatsApp, Facebook पर स्कैन से होगा बचाव, Meta ने लॉच किया स्कैम डिटेक्शन टूल

Sansad Diary: Middle East संकट से Farooq Abdullah पर हमले तक, दोनों सदनों में उठे अहम मुद्दे

पिता से बगावत कर Monalisa Bhosle ने की Farhan से शादी, केरल के मंत्री भी हुए शामिल