ठाणे: विदेशी मुद्रा व्यापार घोटाले में व्यक्ति से 13.54 लाख रुपये की ठगी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को विदेशी मुद्रा व्यापार से अच्छे लाभ का लालच देकर 13.54 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंबरनाथ क्षेत्र के चिखलोली निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी से 14 फरवरी के बीच कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने के लिए उसे राजी किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को आकर्षक लाभ देने का आश्वासन दिया। आरोपियों के निर्देशानुसार, पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 13.54 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

जब पीड़ित ने अपने निवेश पर रिटर्न मांगना चाहा तो आरोपी अनूप कमल, सोनिया और हमजा खान से संपर्क नहीं हो सका। शिकायत के आधार पर अंबरनाथ पश्चिम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि रकम की वसूली और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी है।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म