टी तबाबी देवी ने युवा ओलंपिक में भारत को जूडो में पहला पदक दिलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2018

ब्यूनस आयर्स। थंगजान तबाबी देवी ने ओलंपिक स्तर पर भारत को जूडो में पहला पदक दिलाते हुए युवा खेलों में महिलाओं के 44 किलो वर्ग में रजत पदक जीता। मणिपुर की एशियाई कैडेट चैम्पियन तबाबी देवी को फाइनल में वेनेजुएला की मारिया जिमिनेज ने 11-0 से हराया। भारत ने जूडो में सीनियर या जूनियर किसी भी स्तर पर कभी ओलंपिक पदक नहीं जीता है। तबाबी देवी ने सेमीफाइनल में क्रोएशिया की विक्टोरिया पुलिजिच को 10-0 से हराया था। उससे पहले उसने भूटान की यांगचेन वांगमो को 10-0 से मात दी थी।

मौजूदा खेलों में उसका रजत भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले निशानेबाज तुषार माने ने 10 मीटर एयर राइफल में दूसरा स्थान हासिल किया था। तैराकी में राष्ट्रीय चैम्पियन श्रीहरि नटराज पुरूषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके। वह सेमीफाइनल में नौवे स्थान पर रहे। नटराज ने 56.48 सेकंड का समय निकाला जो हीट्स के 56.75 सेकंड से बेहतर था। भारत ने 2014 में नानजिंग में हुए युवा खेलों में रजत और कांस्य पदक जीते थे। भारत ने 2010 में छह रजत और दो कांस्य पदक जीते थे। भारत के 47 खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म