Thank You भारतीय सेना, बीजिंग की जनता कभी नहीं भूलेगी ये ऐहसान, अचानक क्या हुआ ऐसा, चीन ने दे डाला बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

चीन जो भारत के खिलाफ चालें चलता है। सीमा पर विवाद खड़े करता है। पाकिस्तान को हथियार देता है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को घेरने की कोशिश करता है। अब वही चीन भारत की सेना की तारीफ कर रहा। भारत की सेना के आगे झुक रहा। जी हां, चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने कहा है कि भारतीय सैनिकों ने हजारों मील दूर जाकर चीन की मदद की। उनकी वीरता को चीनी जनता कभी नहीं भूलेगी। ये वही चीन है जो गलवान घटना के बाद भारत से टकराव पर आमदा था। आज वही चीन भारतीय सेना की तारीखों के पुल बांध रहा है। इस बयान से अमेरिका और पूरी दुनिया की नींद उड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: 27 विमान, 7 जहाज...ताइवान को लेकर अपनी कार्रवाई तेज करने लगा है चीन

 25 लाख भारतीय सैनिकों ने लड़ी लड़ाई

द्वितीय विश्व युद्ध का दौर था भारत उस समय ब्रिटिश उपनिवेश था। लेकिन भारतीय सैनिकों ने स्वेच्छा से युद्ध में भाग लिया। करीब 25 लाख भारतीय सैनिक उस समय ब्रिटिश भारतीय सेना का हिस्सा बने। उस समय इन सैनिकों ने अफ्रीका में लड़ाई लड़ी। यूरोप के मोर्चे पर दुश्मनों का सामना किया। इटली और बर्मा में महत्पूर्ण योगदान दिया। सबसे खास चीन-बर्मा-भारत थियेटर में जापान को रोकने में निर्णायक भूमिका भी निभाई। 

प्रमुख खबरें

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा