Thank You प्रधानमंत्री जी! PM Modi के किस फैसले से गदगद हुए योगी आदित्यनाथ

By अंकित सिंह | May 14, 2025

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार (14 मई, 2025) को एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयुक्त उद्यम को मंजूरी दे दी, जो उत्तर प्रदेश के जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से वेफर्स विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है। योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (YEIDA) में एक सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना को मंजूरी दे दी है - जो 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar और Sukhbir Singh Badal जल्द ही NDA में आने वाले हैं! तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगाँठ से पहले बढ़ेगी Modi की सियासी ताकत

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित करखाना प्रति माह 20,000 वेफर्स (सेमीकंडक्टर सामग्री सिलिकन की पतली परत) तैयार करेगा। इससे लगभग 2,000 नौकरियां सृजित होंगी। इस नये सेमीकंडक्टर कारखाने में 3,706 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। यह भी कहा जा रहा है कि जैसे-जैसे देश सेमीकंडक्टर की यात्रा में आगे बढ़ रहा है, इको सिस्टम भागीदारों ने भी भारत में अपनी सुविधाएँ स्थापित की हैं। एप्लाइड मैटेरियल्स और लैम रिसर्च दो सबसे बड़े उपकरण निर्माता हैं। दोनों की अब भारत में उपस्थिति है। मर्क, लिंडे, एयर लिक्विड, आईनॉक्स और कई अन्य गैस और रासायनिक आपूर्तिकर्ता हमारे सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास के लिए कमर कस रहे। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है