रघुवर दास की सरकार ने झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2019

मनिका। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि राज्य की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने झारखंड से नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उसने राज्य से नक्सलवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। वैसे तो इस सरकार ने अनेक बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले गयी है लेकिन नक्सलवाद को खत्म करना उसकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने के लिए रघुवर दास की सरकार ने तमाम कदम उठाये हैं उनमें से गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर और चूल्हा देना, शौचालय बनवाना, बिजली देना, पीने का पानी देना, किसानों को सहायता राशि देना आदि शामिल है, जिससे गरीबों को आशा की नयी किरण दिखायी दी। उन्होंने कहा कि आखिर जो सरकार कानून व्यवस्था ठीक नहीं कर सकती वह किसी क्षेत्र या राज्य का विकास क्या करेगी?

शाह ने कहा, ‘‘केन्द्र की मोदी सरकार ने तय किया है कि झारखंड को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया और अब नरेन्द्र मोदी सरकार इसे संवारेगी।’’ उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनवाए तो भाजपा की सरकार झारखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर राज्य में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि वह राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाए अन्यथा विपक्षी दल तो किसी न किसी रास्ते फिर से यहां भ्रष्टाचार का राज लाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: इलेक्टोरल बांड के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, भारी हंगामे के बाद राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

झामुमो पर हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि वह कैसे कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकती है? जिस कांग्रेस ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड को पांच वर्षों में सिर्फ 55 हजार करोड़ रुपये दिये थे उसे मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में तीन लाख, आठ हजार, 487 करोड़ रुपये दिये। रघुवर सरकार की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा कि उसने झारखंड में विकास की धारा हर क्षेत्र में बहायी है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter