'वंशवाद' पर लेख लिखकर थरूर बने 'खतरों के खिलाड़ी', भाजपा बोली- सर आपके लिए प्रार्थना कर रहे

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2025

भारत में वंशवादी राजनीति पर वरिष्ठ कांग्रेस सांसद शशि थरूर के लेख को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभूतपूर्व प्रशंसा मिली है। कई भाजपा नेताओं ने थरूर के इस सिद्धांत का समर्थन किया कि वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। कांग्रेस बनाम कांग्रेस की एक और स्थिति के केंद्र में प्रोजेक्ट सिंडिकेट के लिए शशि थरूर का लेख है, जिसका शीर्षक भारतीय राजनीति एक पारिवारिक व्यवसाय है। यह लेख भारत में वंशवाद आधारित राजनीति पर केंद्रित है तथा इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें: बिहार विस चुनाव में किसी के पक्ष में कोई स्पष्ट लहर नहीं, लेकिन नीतीश कुमार से है सहानुभूति!

उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के दबदबे पर अपने परोक्ष हमले के बाद, राहुल गांधी को शशि थरूर के इस सत्य बम का जवाब देना चाहिए। केसवन ने आगे कहा कि यह लेख दर्शाता है कि थरूर भी "कांग्रेस पार्टी के वंशवादी दबदबे से घुट रहे हैं और उनका दम घुट रहा है।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की