राहुल के कहने पर ही थरूर ने की हिंदू पाकिस्तान वाली टिप्पणी: गिरिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2018

बेगूसराय-पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की "हिंदू पाकिस्तान" वाली टिप्पणी को "देश को तोड़ने वाली बात" करार दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चहिए। बेगूसराय जिले में आज संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि राहुल के कहने पर थरूर ने ऐसी बातें कही हैं तो उसके लिए माफी मांगनी चाहिए क्योंकि ये देश को तोड़ने वाली बात है।

 

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर केरल जाने पर बीफ पार्टी करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि गुजरात जाने पर वह जनेऊ धारण कर लेते हैं तथा फिर हिंदू समुदाय पर प्रहार करते हैं। यही कांग्रेस का असली चेहरा है। उधर, बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने सिंह के राहुल के खिलाफ दिए गए बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि क्या उन्हें पता नहीं है कि विभिन्न राज्यों में भाजपा के कई सहयोगी दल के नेता गोमांस खाते हैं। पत्रकारों से बातचीत में रघुवंश ने गिरिराज को ऐसे विवादित बयान देने से बाज आने की नसीहत दी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana