थरूर ने सीतारमण से मुलाकात पर कहा, भारतीय राजनीति में शिष्टाचार एक दुर्लभ गुण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

तिरुवनंतपुरम। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां एक मंदिर में एक रस्म के दौरान सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कांग्रेस नेता शशि थरूर से मंगलवार को मुलाकात की। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ‘‘तुलाभरम’’ रस्म के दौरान घायल हो गए थे जब तराजू का एक हुक गिर गया और उनके सिर पर जा लगा। थरूर इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें सोमवार को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें मंगलवार को छुट्टी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: यह लोकसभा चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने का चुनाव है: रघुवर दास

सीतारमण सोमवार की रात को केरल पहुंची थीं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन के साथ तिरुवनंतपुरम में एक रोड शो किया। इसके अलावा उन्होंने शोभा सुरेंद्रन के लिए अत्तिंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।  भाकपा और वाम मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन ने भी अस्पताल में थरूर का हाल चाल जाना। थरूर ने कहा, ‘‘बड़ी कृपा है कि एलडीएफ के मेरे प्रतिद्वंद्वी सी दिवाकरन ने मेरे स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए आज सुबह मुलाकात की। बताया गया है कि उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक से भी यह सुनिश्चित करने के लिए बात की कि मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊं।’’

प्रमुख खबरें

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा