एंजेलिना जोली की जिंदगी से जुड़ा वो अनसुना राज! तीन शादियों के बाद भी आज अकेली क्यों हैं?

By रेनू तिवारी | Jun 04, 2020

एंजेलिना जोली 4 जून को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी निजी जिंदगी केे कुछ किस्से बताने जा रहे हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शूमार एंजेलिना जोली किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एंजेलिना जोली कामयाबी के उस शिखर पर हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं होता। एंजेलिना जोली ने अपने शिखर की सीढियों पर चढ़ना बचपन से ही शुरू कर दिया था। एंजेलिना जोली ने अपनी पहली फिल्म अपने पिता जॉन वोइट के साथ की थी। 1982 में आई इस फिल्म का नाम 'लूकिंग टु गेट आउट' था जिसमे एंजेलिना बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं। एंजेलिना जोली ने अपने बचपन में ही बहुत कुछ देखा। उन्होंने अपने माता-पिता को अपने आखों के सामने अगल होते हुए देखा। एंजेलिना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह महज एक साल की थी तब उनके माता पिता का तलाक हो गया। उनकी मां ने ही उनकी और उनके भाई की परवरिश की। एंजेलिना जोली की मां और पिता दोनों ही कलाकार थे। लेकिन मां ने अपने बच्चों की परवरिश के लिए एक्टिंग छोड़ दी। 

इसे भी पढ़ें: जब अपनी ही कसम तोड़ जया बच्चन ने अमिताभ के हाथ में थमा दिया रेखा का हाथ

एंजेलिना जोली का शुरूआती संघर्ष

पहले तो एंजेलिना जोली को एक्टिंग खासा पसंद नहीं थी लेकिन जैसे- जैसे वह बड़ी हुई वह अपनी मां के साथ फिल्में देखने जानें लगी और धीरे- धीरे उनकी रूची एक्टिंग में बढ़ने लगी। इसके बाद एक्टिंग पर एंजेलिना जोली ने जमकर काम किया और आज वह एक सुपरस्टार है। एंजेलिना जोली ने अपने करियर में तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार जीते हैं। 

खूबसूरती और टेलेंट के साथ- साथ एंजेलिना जोली अपनी रिश्तों को लेकर भी खूब चर्चा में रहती है। एंजेलिना जोली की निजी जिंदगी में भा काफी उतार चढ़ाव आये है। तीन शादियां करने के बाद भी आज एंजेलिना जोली एकदम अकेली हैं। वेसे तो हर इंसान की जिंदगी अलग होती है लेकिन एक हद तक देखा जाए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और एंजेलिना जोली की जिंदगी में काफी समानताए हैं। कितने स्टार्स के साथ नाम जुड़ने के बाद भी रेखा आज अकेली है। उसी तरह ही एंजेलिना जोली भी आज अकेली है। दोनों के पास नाम और शोहरत की कोई कमी नहीं है। 

एंजेलिना जोली की पहली शादी- अपने खून से लिखा अपने पति का नाम

एंजेलिना जोली की पहली शादी 28 मार्च 1996 में हुई। एंजेलिना को 1995 में आई फिल्म हैकर के सेट पर अपनी फिल्म के हीरो जॉनी ली मिलर से प्यार हो गया और एकस साल बाद अफेयर में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी ने मीडिया में खूब सुर्खिया बटौरा क्योंकि इनकी शादी में एंजेलिना जोली ने काली पैंट और सफ़ेद शर्ट पहनी थी, और इस ड्रेस पर एंजेलिना ने अपने खून से अपने होने वाले पति जॉनी ली मिलर का नाम लिखा था। दोनों की प्यार की कहानियां मीडिया की स्टोरियों में हवा की तरह तैर रही थी। कई मैगजीन दोनों के प्यार की किस्सों से भरी थी। लेकिन न जाने इनकी जोड़ी को किसकी नजर लग गई और ये शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं सकी। शादी के एक साल बाद से ही दोनों के बीच टकराव होने लगा और 3 फ़रवरी 1999 में दोनों का तलाक हो गया। 

एंजेलिना जोली की जिंदगी में नये हीरो की एंट्री- खून की शीशियां से जुड़ा था दोनों का प्यार

एंजेलिना जोली की जिंदगी में फिर एक शख्स की एंट्री होती है। 1999 में फिल्म पुशिंग टिन की शूटिंग के दौरान एंजेलिना की मुलाकात अमेरिकी एक्टर बिली बॉब थार्नटन से होती है।  (वैसे अंग्रेजों में एक बात अच्छी होती है कि वो लोग बिना समय गवाए फैसला लेते है। बॉलीवुड के सितारों की तरह नहीं एक रिश्ते को नाम देने के लिए 10 साल लगा देते है।) दोनों ने एक दूसरे को पसंद करना शुरू कर दिया और 5 मई 2000 में दोनों ने शादी कर ली। एंजेलिना- बिली बॉब थार्नटन अपने प्यार की नुमाइश एक- दूसरे के खून से भरी शीशियों को अपने गले में लटकाकर करते थें। दोनों ने अपने गये में एक टॉकिट पहना हुआ था जो छोटी शीशी के आकार की थी, इस शीशी में दोनों ने एक दूसरे के ब्लड भरकर पहना हुआ था। एंजेलिना- बिली बॉब थार्नटन का रिश्ता अब सुर्खिया बटौर रहा था। लेकिन जितना जल्दी इन दोनों को प्यार परवान चढ़ा उतनी जल्दी ही ठंड़ा भी हो गया। बिली बॉब थार्नटन और एंजेलिना 2003 में अलग हो गये। 

इसे भी पढ़ें: उर्वशी रौतेला ने किया अपने धर्म का खुलासा, एक्ट्रेस ने बताया किस भगवान की करती हैं पूजा?

एंजेलिना और बिली बॉब थार्नटन के रिश्ते का दुखद अंत

एंजेलिना के लिए यूं अचानक बिली बॉब थार्नटन से अलग होना काफी चौकाने वाला था। अचानक शादी के टूट जाने के सवाल पर एंजेलिना ने मीडिया को बताया कि "मुझे भी इस रिश्ते के टूटने की हैरानी हैं, कई बार ऐसा हो जाता हैं कि हम रातों रात पूरी तरह बदल जाते हैं। रिश्ते की टूटने की वजह बताते हुए जोली ने कहा कि मुझे लगता है कि अचानक एक दिन हम में कुछ भी आम नहीं था। और यह डरावना है, लेकिन ... मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है कि जब किसी और में आपकी दिलचस्पी बढ़ रही हो और आप खुद अभी इस बात को नहीं जानते। एंजेलिना के इस बयान से ये साफ हो गया की उन समय बिली बॉब थार्नटन की लाइफ में शायद किसी और की एंट्री हो गई थी। जिसके कारण बिली बॉब थार्नटन अब एंजेलिना से अलग होना चाहते थे। 

अब एंजेलिना एक दम अकेली हो गई थी। अकेली थी लेकिन हारी नहीं थी उनके करियर का ग्राफ अभी टिका हुआ था। एंजेलिना ने इसे गिरने भी नहीं दिया। एंजेलिना की मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में आई ये दोनों फिल्में सुपरहिट थी। 

उभयलिंगी थी एंजेलिना 

एक समय ऐसा आया जब एक इंटरव्यू में के दौरान एंजेलिना जोली ने कहा की वह एक उभयलिंगी (दोनों लिंग के साथ प्रजनन करने वाला जीव) की तरह है। जोली ने बताया कि फिल्म फ़ॉक्सफ़ायर (1996) की एक्ट्रेस जेनी शिमिज़ु के साथ उनके संबंध थे। एंजेलिना ने कहा कि वह जेनी के साथ शादी भी करना चाहती थी। लेकिन मेरी जिंदगी में जेनी के आने से पहले मेरी शादी हो चुकी थी। जोली ने कहा कि जिस पल मेरी नज़र उस पर पड़ी, उसी पल मुझे उससे प्यार हो गया था। 2003 में जब उनसे पूछा गया कि क्या वे उभयलिंगी हैं, तो जोली ने कहा, "बेशक. अगर कल मुझे किसी महिला से प्यार हो जाए, तो क्या मुझे उसका चुंबन लेना और उसे छूना ठीक लगेगा? अगर मुझे उसके साथ प्यार हो जाए? बिल्कुल! हां!

एंजेलिना और ब्रैड पिट का प्यार शूमार

2005 में एंजेलिना जोली एक बार फिर चर्चा में थी इस बार करण उनकी शादी नहीं बल्कि वह किसी की शादी टूटने की कारण बन रही थ। हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और उनकी पत्नी जेनिफर एनिस्टन की रिश्ता बेहद ही नाजुक मोड़ पर थी। इन दोनों के बीच आ गई थी एंजेलिना जोली! कहते हैं कि एंजेलिना और ब्रैड पिट की प्रेम कहानी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज़ स्मिथ' के सेट से शुरू हुई थी। एंजेलिना और ब्रैड पिट ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया। एंजेलिना से ब्रैड पिट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि "एक शादीशुदा आदमी के साथ नज़दीकियां, जब मेरे अपने पिता ने मेरी मां के साथ धोखा दिया, कुछ ऐसी बात है, जिसे मैं खुद माफ़ नहीं कर सकती हूं। सुबह मैं खुद अपनी सूरत नहीं देख पाती, यदि मैंने वह किया। मैं एक ऐसे आदमी के प्रति आकर्षित नहीं हो सकती, जो अपनी पत्नी को धोखा देता है।

एंजेलिना ने ब्रैड पिट के साथ रिश्ते को यह कह कर टाल दिया लेकिन दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। 2006 में खबर आई की एंजेलिना, ब्रैड पिट के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके साथ  ही पिट और जोली ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल किया। लेकिन ये रिश्ता भी नहीं टिका और एंजेलिना और ब्रैड पिट अलग हो गये। कहते है इन दोनों ने कभी ऑफिशियली एक दूसरे से शादी नहीं की थी।

 

हॉलीवुड में एक बार फिर वापसी

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) की फिल्म मेलफिसेंट द मिस्ट्रेस ऑफ एविल (Maleficent: Mistress of Evil)18 अक्टूबर 2019 को रिलीज को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से एंजलिना ने एक बार फिर दमदार वापसी की। इस फिल्म में फीमेल विलेन का किरदार एंजेलीना जोली निभा रही थी। मेलफिसेंट के हिन्दी वर्जन के लिए एंजेलीना जोली के किरदार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी आवाज दी थी। 

 

प्रमुख खबरें

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास