जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस को मिली एक और कामयाबी, गोलियां चलाने वाला आरोपी सोनू शेख गिरफ्तार

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भड़की हिंसा का मुख्य आरोपी सोनू शेख गिरफ्तार हो गया है। माना जा रहा है कि सोनू शेख को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। सोनू शेख पर हिंसा के दौरान गोलियां दागने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद से सोनू शेख फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस को तलाश थी। इस संबंध में पुलिस ने सोनू शेख की पत्नी से भी पूछताछ की थी। 

आपको बता दें कि सोनू जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में ही रहता है। सोनू चिकन का काम करता है।

अब तक 22 आरोपी हुए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने अब तक 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झड़पों का मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है जिसने कथित रूप से गोली चलाई थी, जो एक उप-निरीक्षक को लगी थी। अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना के सिलसिले में दो किशोरों को भी पकड़ा गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सीलमपुर में दिखा गंगा जमुनी तहजीब का अद्भुत नजारा, हनुमान जयंती की शोभायात्रा के लिए सड़क पर बिछाए गए फूल 

हिंसा में जख्मी हुए थे 9 लोग

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित कुल 9 लोग जख्मी हुए थे और उन सभी लोगों का इलाज बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से जख्मी हुए उप निरीक्षक अस्पताल में हैं और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Toyota Fortuner Leader Edition भारत में लॉन्च, 36.51 लाख रुपये तय हुई शुरुआती कीमत

Delhi Metro स्टेशन बंद करने और ट्रेनें रद्द करने पर Supreme Court ने जताई चिंता

CEC Gyanesh Kumar विरोध प्रदर्शन, Delhi Police ने 22 FIR में लगाई BNS धारा 3(5)

हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य