बांदा में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि 20 वर्षीय आरोपी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

एसपी ने कहा, ‘‘पीड़िता के परिवार के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया। पुलिस दल ने आरोपी को घेर लिया लेकिन उसने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी दोनों पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गया।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Dehradun में बुजुर्ग महिला के घर 12 लाख की चोरी, Bijnor के तीन भाई-बहन गिरफ्तार

100 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में Anbil Mahesh और पूर्व विधायक 30 घंटे की पुलिस हिरासत में

Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades

Bhupesh Baghel का आरोप, पेंड्रावन जलाशय क्षेत्र में खनन की दी अनुमति