नशेड़ी ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों पर चढाई कार, माँ-बाप सहित बेटा हुआ घायल

By दिनेश शुक्ल | Dec 02, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र में बीती रात फुटपाथ पर सो रहे मजदूर परिवार की जान पर उस समय बन आई जब एक नशेड़ी ने उनके ऊपर कार चढ़ा दी। कार के नीचे दबकर पति-पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए।घटना के बाद नशेड़ी गाड़ी से कूदकर भाग गया। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के 1357 नये मामले, कोरोना से अब तक 3270 लोगों की मौत

बताया गया है कि पीड़ित पिंटू के कमर में ज्यादा चोट लगने के कारण वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में खड़ा कर लिया। पीड़ित फरियादी पिंकी का कहना है कि रात को नौ बजे के करीब कार में बैठे युवक को हमने कार हटाने के लिए कहा था, उसने बाद में कार हटाने की बात कही। रात को हम सब लोग सो गए। रात ग्यारह बजे के करीब कार चालक ने हमें कुचल दिया। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई थी, लेकिन वह अस्पताल से  प्राथमिक उपचार के बाद चले आए थे। वही पुलिस ने दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी है।

प्रमुख खबरें

सुरक्षा कारणों से Delhi Metro के 57 प्रमुख स्टेशनों के गेट शुक्रवार रात नौ बजे से बंद

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार