Palaniswami के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के गुट ने बैनर में भाजपा नेताओं का नाम शामिल नहीं किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2023

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक के गुट के इरोड में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर लगाए गए बैनर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के नाम नहीं हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी ने अकेले ही इरोड उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। दिलचस्प है कि बैनर में पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन, दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता, पलानीस्वामी के साथ-साथ तर्कवादी नेता पेरियार और कांग्रेस के नेता दिवंगत के कामराज तक की तस्वीरें हैं।

इससे कुछ घंटे पहले पलानीस्वामी ने केएस थेन्नारासु की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। एक प्रेस वार्ता में पनीरसेल्वम से पूछा गया कि अन्नाद्रमुक के दो उम्मीदवारों के होने से लोगों में भ्रम फैलेगा तो उन्होंने कहा कि उनका समूह ‘असली अन्नाद्रमुक’ है और ‘‘ मैं अब भी अन्नाद्रमुक का समन्वयक हूं और हमारे उम्मीदवार को ‘दो पत्तियों’ का चिन्ह मिलेगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनाव लड़ने की सूरत में उनका उम्मीदवार चुनावी रण से हट जाएगा। इरोड पूर्व सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव होना है जबकि मतगणना दो मार्च को होगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद