IPL: नहीं थम रहा कोहली के बल्ले का बुरा दौर, जो 14 सीजन में नहीं हुआ, वह 2022 के 12 मैचों में ही हो गया

By अंकित सिंह | May 08, 2022

भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इन सबके बीच विराट कोहली ने इस बार के आईपीएल में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कि उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आज हैदराबाद और बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच में विराट कोहली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इस सीजन में विराट कोहली अब तक तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। जब विराट कोहली आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तो वह निराशा से भरे हुए थे। उनके कंधे झुके थे। हालांकि चेहरे पर वह मुस्कान लाने की कोशिश जरूर कर रहे थे। जब मैच शुरू हुआ तो पहली गेंद को विराट कोहली ने ही खेला। सनराइजर्स हैदराबाद के जगदीशा सुचित को पहली ही गेंद पर विराट कोहली का विकेट मिल गया। 

इसे भी पढ़ें: एक ओर अमित शाह के साथ डिनर, दूसरी ओर ममता की तारीफ, आखिर कौन सा शॉट खेलने की कोशिश कर रहे हैं गांगुली

आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक का शिकार होने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस सूची में एक नंबर पर राशिद खान हैं जो 10 बार आउट हुए हैं। दूसरे पर हरभजन सिंह है जो 7 बार आउट हुए हैं। विराट कोहली छह बार, गौतम गंभीर भी 6 बार आउट हुए हैं। सुरेश रैना भी 6 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल और रविचंद्रन अश्विन भी 6 बार गोल्डन डक पर ही आउट हुए हैं। इस बार के सीजन में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ 216 रन ही बनाए हैं। उनका औसत 20 का है जब के स्ट्राइक रेट 111 का है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार