भाजपा ने बिहार में महागठबंधन के सत्ता में एक साल पूरे होने को ‘विकास की पुण्यतिथि’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2023

बिहार में विपक्षी दल भाजपा ने बृहस्पतिवार को राज्य में महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने को ‘‘विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी’’ करार दिया। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) इस अवसर पर पूरे बिहार में ‘धिक्कार यात्रा’ निकाल रही है। पिछले साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन की नयी सरकार बना लिए जाने पर मंत्री पद खो देने वाले चौधरी ने कहा, ‘‘आज बिहार में विकास की पुण्यतिथि, सुशासन की बरसी है।’’

एक है नीतीश कुमार को उनकी प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में मदद करना, और दूसरा है राजद नेता और वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद पर आसीन करवाना।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘भाजयुमो ने हाल में सरकार के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान चलाया है, जिसे राज्य भर में 25 लाख लोगों ने समर्थन दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में सरकार के प्रति व्याप्त गंभीर असंतोष को रेखांकित करने के लिए हम हस्ताक्षरों के साथ 13 अगस्त को राज्यपाल से मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना