इंदौर के रसोमा चौराहे पर लड़के ने स्टंट करते हुए बनाया अपना वीडियो

By सुयश भट्ट | Sep 17, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के रसोमा चौराहे पर लड़की के फ्लैश मोब डांस का मामला अभी ठंडा भी नहीं कि  अब उसी जगह पर एक युवक के जंपिंग जिम्नास्टिक का वीडियो सामने आया है।

दरअसल रेड सिग्नल की जेब्रा क्रासिंग पर बनाया गया यह वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा गया है कि वे युवक सिग्नल पर अपने करतब दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब पुलिस लड़के की तलाश में लग गई है।

आपको बता दें 2 दिन पहले इसी जगह पर श्रेया कालरा नाम की युवती ने रसोमा चौक पर रेड सिग्नल के दौरान फ्लैश मोब डांस किया था। युवती का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।

इसे भी पढ़ें:ट्रैफिक सिग्नल पर अचानक डांस करने वाली मॉडल ने दी सफाई, कहा - जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया वीडियो 

इस वायरल वीडियो पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए युवती के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 290 के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में युवती ने मामले में अपनी सफाई भी दी थी।

प्रमुख खबरें

ग्वालियर TMZ के लिए 24 कंपनियों ने दिए ₹5500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: Jyotiraditya Scindia

Asian Games: निशानेबाज Elavenil Valarivan ने जीते दो रजत पदक, महिला क्रिकेट टीम फाइनल में

जयशंकर से सिसोदिया तक, बड़े नामों को मिला SIR का नोटिस, क्यों?

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता