Vastu Tips: घर में लगी घड़ी भी बदल सकती है आपका भाग्य, जानिए दीवार घड़ी से जुड़े ये नियम

By अनन्या मिश्रा | Aug 22, 2023

समय का पाबंद होना हर व्यक्ति के लिए सफलता का मार्ग खोलता है। आमतौर पर सभी लोगों के घरों में वॉल घड़ी देखने को मिलती है। ताकि व्यक्ति अपना कोई भी काम बिना किसी रुकावट के पूरा करता है। अगर आपके घर में भी वॉल घड़ी लगी है। तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। इन बातों को ध्यान में रखने से आपका अच्छा समय शुरू होता है और किसी भी काम में कोई रुकावट पैदा नहीं होती है। कई बार हम अपने पसंद की वॉल घड़ी लेकर आते हैं। लेकिन बता दें कि यह वास्तु शास्त्र के हिसाब से उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Tulsi Plan Vastu: अधिकमास में भूलकर भी न करें तुलसी के पौधे से जुड़ी गलतियां, हो सकती है धन हानि

बंद घड़ी न लगाएं

बता दें कि घर में भूलकर भी बंद घड़ी को नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है। बंद घड़ी को घर में लगाने से कलह-क्लेश की स्थिति बनती है। साथ ही काम में बेवजह कई तरह की अड़चन आती है।

इस रंग की घड़ी लगाएं

घर में आपको खासतौर पर हरे या नारंगी रंग की घड़ी लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में परेशानियां नहीं आती हैं।

न लगाएं इस रंग की घड़ी

घर में कभी भी नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि नीले रंग का संबंध कर्म फलदाता शनि देव से होता है। शनिदेव क्रोधी स्वभाव के माने जाते हैं। इसलिए उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए घर की दीवार पर नीले रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए।


दरवाजों के ऊपर न‌ लगाएं घड़ी

कभी भी भूलकर भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इससे परिवार को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस दिशा घड़ी लगाना होता है शुभ

बता दें कि घर की पूर्व दिशा में घड़ी लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस दिशा में घड़ी लगाने से व्यक्ति को नए अवसर प्राप्त होते हैं। साथ ही सभी रुके हुए काम भी बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !