By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2019
वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क में रहने वाली एक लेखिका और स्तंभकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि राष्ट्रपति ने आरोपों से इंकार करते हुए इन्हें फर्जी खबर बताया है। ई. जीन कैरोल ने नयी किताब ‘व्हाट डू वी नीड मेन फॉर?’ में लिखा है कि करीब दो दशक पहले 1990 के दशक में डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के बेर्गडोर्फ गुडमैन डिपार्टमेंट स्टोर में उनका यौन उत्पीड़न किया था।
इसे भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की: ट्रंप
इसे भी पढ़ें: ट्रंप के साथ वार्ता से पहले किम जोंग से मिलने उत्तर कोरिया पहुंचे चीनी राष्ट्रपति
इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया