मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत गंभीर, मुख्यमंत्री चौहान ने लखनऊ पहुँचकर ली स्वास्थ्य की जानकारी

By दिनेश शुक्ल | Jun 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगवार को लखनऊ पहुँचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लखनऊ पहुँचकर वहाँ मेदांता अस्पताल में भर्ती राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका इलाज कर रहे  विशेषज्ञ चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार आदि के बारे में चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि राज्यपाल टंडन की हालत में सुधार हो रहा है।  मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल टंडन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल लालजी टंडन के स्वस्थ जानने भोपाल से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा और संगठन मंत्री सुहास भगत भी लखनऊ गए थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की