अमेरिका के साथ संघर्ष से दोनों पक्षों का नुकसान होगा: चीन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2017

सिडनी। बीजिंग ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आक्रामक बयानबाजी के मद्देनजर दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के साथ संघर्ष की आशंकाओं को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा है कि इससे दोनों पक्षों का नुकसान होगा। चीन दक्षिण पूर्वी एशियाई पड़ोसियों के दावों के बावजूद संसाधन समृद्ध इस लगभग पूरे क्षेत्र पर अपनी संप्रभुत्ता का दावा करता है। चीन ने यहां कृत्रिम द्वीप बनाए हैं। इन कृत्रिम द्वीपों को संघर्ष का संभावित बिन्दु माना जा रहा है और व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन के बयानों ने माहौल और गर्म कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि स्पाइसर ने पिछले माह कहा था कि दक्षिण चीन सागर में अमेरिका अपने हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि टिलरसन ने कहा था कि इन द्वीपों तक चीन की पहुंच रोकी जा सकती है, जिसके बाद दोनों के बीच सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गयी है। एबीसी की खबर के अनुसार, वांग ने कहा कि अमेरिका और चीन के संबंधों ने दशकों से ‘सभी प्रकार की कठिनाइयों’ को मात दी है।

प्रमुख खबरें

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training

मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...

NCERT ने Class 9 में जोड़ा Emergency चैप्टर, पढ़ाया जाएगा लोकतंत्र का काला अध्याय

Donald Trump का नया शिकार Cuba? 67 साल पुराना बदला लेने की तैयारी में अमेरिका!