हिमाचल की जागरूक जनता ने विकास पर लगाई मोहर---संजय टंडन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 19, 2021

शिमला।  भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में नेतृत्व का दिवालियापन हो गया है। 

उन्होंने कहा कि चाहे आप केंद्र में देखलो या प्रदेश में कांग्रेस के पास किसी भी प्रकार का नेतृव नहीं है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को समझ नहीं आ रहा कि क्या रणनीति बनानी चाहिए। इसका प्रमाण कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए बचकाने बयानों से हो रहा है, कभी सैनिक तो कभी कारगिल युद्ध पर वह बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे है।

कांग्रेस में समझ का दिवालियापन हो गया है, अगर वीरभद्र सिंह ज़िंदा होते तो कांग्रेस से दुर्भाग्यपूर्ण बयान ना आते

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की मारपीट के मामले में वायरल वीडियो में गुंडागर्दी का नंगे नाच में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता जगरूक है और उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा के सभी कार्यों को देख और परखा है। इन उपचुनावों में जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाने जा रही है। भजापा कि इन उपचुनावों में जीत पक्की है। 

इसे भी पढ़ें: उप-निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस, आबकारी एवं कराधान व आयकर विभाग को आवश्यक निर्देश जारी

हिमाचल प्रदेश में डबल स्क्वायर सरकार चल रही है, देश मे नरेंद्र मोदी सरकार, प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। इन चुनावों में भाजपा के उम्मीदवारों को जीता कर जयराम एवं नरेंद्र मोदी सरकार के हाथ और मज़बूत करने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इतने सालों में स्वास्थ्य सेवा का एक मजबूत ढांचा नही बना पाई , पर देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व मे और जयराम ठाकुर ने नेतृव में प्रदेश अव्वल आ रहा है। आज हिमाचल के पास अनेकों मेडिकल कॉलेज है और ऐम्स भी है।

 

इसे भी पढ़ें: कारगिल फतह के बाद मण्डी फतह को तैयार ब्रिगेडियर . केन्द्र सरकार ने दी प्रदेश को अनेक कल्याणकारी योजनाएं --कश्यप

 

उन्होंने कहा कि देश और प्रसेश में सुशाशन की सरकारें चल रही है, ऐसा सुशाशन कांग्रेस अपने कार्यकाल में नहीं दे ओआई। उन्होंने कहा कि आज देश मे दुनिया का सबसे बड़ा टिकाकरण अभियान चल रहा है, जल्द ही देश मे 100 करोड़ टिके लग जायेंगे। हिमाचल भी देश का पहला राज्य है जिसने प्रथम टिके की डोज़ अपने सभी पात्र लोगों को लगा दी है और दूसरी डोज़ लगाने में भी हिमाचल प्रथान राज्य बनेगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में मज़बूत है और आने वाले चुनावों में जनता भजापा के पक्ष में मतदान करने जा रह है।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी