ईरान में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दंपति को मौत की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

तेहरान। ईरान की एक विशेष भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने एक दंपति को मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य आरोपों में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।  न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलमोहसिन इस्माईली ने मंगलवार को बताया कि दंपति नजवा लेशीदाई और उनके पति वाहिद बेहजादी को मुद्रा की तस्करी करने और 20 करोड़ डॉलर का घोटाला करने का दोषी पाया गया है।

अधिकारियों ने दंपति के पास से लगभग 300 किलोग्राम सोना भी जब्त किया और कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष वाहन निर्माता साईपा से 6,700 कारें खरीदी हैं। साइपा से जुड़े आरोपों के सिलसिले में अदालत ने दो मंत्रियों फरीदून अहमदी और मोहम्मद अजीजी को पांच साल जेल की सजा के साथ ही साईपा के पूर्व सीईओ मेहदी जमाली को सात साल जेल की सजा सुनाई। दोनों मंत्री ईरान के जंजान शहर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रमुख खबरें

अरुणाचल में Siang Project की रिपोर्टिंग रोकने पर भड़के पत्रकार संगठन

UP की Gram Panchayats में Digital Library का होगा विस्तार, CM Yogi Adityanath ने की घोषणा

US की नौसैनिक नाकाबंदी के बीच Iran के Oil Minister ने छोड़ा पद, संकट में Crude Oil एक्सपोर्ट

भारत में आर्थिक विकास की गति तेज रहने के बावजूद क्यों गिर रहा है शेयर बाजार