By Kusum | Jul 31, 2025
आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन नेचेतावनी दी है कि ओवल के पिच क्यूरेटर ने गौतम गंभीर के साथ जो कुछ किया, वो निर्णायक टेस्ट में इंग्लैंड को बहुत महंगा पड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, क्यूरेटर ने संभवत: भारतीय टीम में चिंगारी सुलगा दी है। अश्विन ने कहा है कि विपक्षी ने भारतीय टीम के अंदर के बेस्ट को उभार दिया है।
अश्विन ने आगे कहा कि, मुझे लगता है कि ठीक वही चीज इस टेस्ट मैच में होने जा रहा है। ये भारत के लिए एक बड़ा फायदा है। हो सकता है कि अगर इंग्लैंड अच्छा क्रिकेट खेले और भारत सही न कर पाए तो इसका कोई मतलब न रहे, लेकिन मुझे लग रहा है कि उकसाने का तरीका जो भी हो, ये तो नहीं है।