दर्शकों को कभी हल्के में नहीं लेते नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अपने करियर को लेकर एक्टर ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

मुंबई। बॉलीवुड के सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह अपने दर्शकों को कभी हल्के में नहीं लेते हैं और यही कारण है कि उनका प्रयास हमेशा कुछ अलग दिखाने का होता है। इसके साथ ही अभिनेता ने कहा कि जिस दिन वह अपने दर्शकों को हल्के में ले लेंगे उसी दिन से उनके पतन की शुरूआत हो जायेगी। दो दशक से अधिक के अपने करियर में, सिद्दीकी ने लगभग हर फिल्म में प्रशंसा प्राप्त की है -जिसमें‘‘ब्लैक फ्राइडे’’ और ‘‘कहानी’’ जैसी फिल्में उनके शुरूआती दिनों की है और इसके अलावा ‘‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’’, ‘‘बदलापुर’’ और ‘‘फोटोग्राफ’’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका के बल पर सिने जगत में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।

इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं आमिर खान की बेटी, दोस्तों संग शेयर की हॉट फोटोज़

अभिनेता ने कहा कि वह कभी भी अपने दर्शकों को हल्के में नहीं लेते हैं और इसलिए जब भूमिका मिलती है तो उनका प्रयास हमेशा कुछ अलग दिखाने का होता है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप अपने चरित्र को पर्याप्त चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं तो यह आप पर है। यदि आप ऐसा कर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आप अब भी उत्सुक हैं। यह एक सतत प्रक्रिया है। जिस दिन मैं यह सोचकर प्रक्रिया को रोक देता हूं कि दर्शक मुझे वैसे भी प्यार करेंगे। मैं एक महान अभिनेता हूं तो मेरा पतन शुरू हो जाएगा।’’ अभिनेता ने पीटीआई-से बातचीत में कहा, ‘‘यहां, आप अपनी प्रशंसा सुन कर बहुत सहज हो जाते हैं, तो यह आपको थका सकता है। अगर मैं उस प्यार को और दर्शकों को हल्के में लेता हूं तो मैं खत्म हूं।’’

इसे भी पढ़ें: मोहल्ले के लड़के बचपन में कगंना के साथ करते थे गंदी हरकत, शो Lock Upp में एक्टर्स ने खोला राज़

क्रिकेट का हवाला देते हुए, सिद्दीकी ने कहा कि अगर कोई क्रिकेटर अपने आखिरी मैच में शतक लगाता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उसे अपना अगला शतक 100 से शुरू करना है। उन्होंने कहा, ‘‘वह भी शून्य से शुरू होता है। ऐसा ही अभिनय भी है। मेरी हर फिल्म, चाहे वह बड़े पर्दे की मसाला एंटरटेनर हो या तथाकथित कलात्मक फिल्में, मेरी प्रक्रिया वही रहती है: मैं हमेशा शून्य से शुरू करता हूं। अभिनेता को अपनी अगली फिल्म ‘‘हीरोपंती-2’’ के रिलीज होने का इंतजार है। कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता अहमद खान द्वारा निर्देशित हीरोपंती 2 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार