पाकिस्तान का दौरा रद्द करने का फैसला हमारे हाथ में नहीं था: गैरी स्टीड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान दौरा रद्द करने का फैसला उनके हाथों में नहीं था। उन्होंने साथ ही कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के प्रमुख रमीज राजा की नाराजगी भरी टिप्पणियों के बावजूद उनके खिलाड़ी इस एशियाई देश के खिलाफ आगामी टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले को किसी अन्य मैच की तरह ही लेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने हाल में सुरक्षा खतरे के कारण पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय से ठीक पहले पुरुष टीम का पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था जिससे मेजबान देश निराश और नाराज था।

इसे भी पढ़ें: प्रतापगढ़ में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में मारपीट मामले में क्षेत्राधिकारी निलंबित

विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम 18 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी जबकि इसके दो दिन बाद इंग्लैंड का सामना करेगी। टीम को टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज ने दौरा रद्द होने के बाद कहा था कि इस निराशा से उबरने का एकमात्र तरीका टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड सहित अन्य देशों को हराकर सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है। चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के दो दिन बाद न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से भिड़ना है। स्टीड ने हालांकि कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ जब उतरेगी तो उनके खिलाड़ियों पर दौरा रद्द करने का कोई असर नहीं होगा और वे इस मुकाबले को अन्य मुकाबले की तरह लेंगे। न्यूजीलैंड को कड़े ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, अफगानिस्तान और दो अन्य क्वालीफायर के साथ रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश