नगर निगम शिमला को लेकर सीनियर लीडरों की ड्यूटी तय : टंडन

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 28, 2022

शिमला, भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा भाजपा की प्रदेश शाखा आने वाले नगर निगम शिमला चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा साथ साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर भी रोड मैप तैयार कर रही है।  टंडन ने कहा की कल की बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ नगर निगम शिमला को लेकर रणनीति भाजपा ने तय कर ली है और तीन सीनियर लीडर की ड्यूटी नगर निगम को लेकर लगा दी गई है।

चुनावों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं विधायक डॉ राजीव बिंदल की एक समिति का गठन कर दिया गया है और इनके सहयोग में प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव बिहारी लाल शर्मा और महेंद्र धर्माणी सहयोगी के रूप में काम करेगे। टंडन ने कहा की आने वाले समय में इन नगर निगम चुनावों के 41 वार्डों के प्रभारियों की नियुक्ति भी जल्द हो जायेगी ।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन सरीखा है हिमाचल का कालीनाथ कालेश्वर महादेव मंदिर ,यहां किया था महाकाली ने प्रायश्चित

 

नगर निगम में लोकल मुद्दो का एक खाखा तैयार किया जाएगा, भाजपा शासित नगर निगम ने शिमला शहर के लिए अच्छे काम किए है और इनको लेकर हम घर घर जाने के लिए तैयार है। अगले 15 दिन में भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर पूरा रोड मैप बना लेगी। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पास के मजबूत संगठन है और जल्द ही हमारी पन्ना समितियो का भी गठन हो जाएगा , इससे सभी वोटर पर नजर बनी रहेगी।

उन्होंने कहा की कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है और साथ ही कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई चल रही है ऐसे में भाजपा का मिशन रिपीट तय है।

प्रमुख खबरें

Uday Kotak की बड़ी चेतावनी, America-Iran तनाव से भारत में जल्द फूटेगा महंगाई का बम

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी