बेटी के जन्म की खुशी में परिवार ने मनाया अनोखा जश्न, लोगों को खिलाई मुफ्त में 50 हजार पानीपुरी

By सुयश भट्ट | Sep 13, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बेटी के जन्म पर उसके पिता ने अनूठा जश्न मनाया। घर में जब बेटी ने जन्म लिया तो पिता ने यह खुशी घर, परिवार और आम लोगों के साथ बांटी। उन्होंने बेटी के जन्म पर कोलार इलाके में लोगों को 50 हजार पानीपुरी फ्री में खिलाई। इसके लिए पांच घंटे तक 10 स्टॉल लगाए थे।

दरअसल कोलार रोड पर रहने वाले अंचल गुप्ता के घर में 17 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। उन्होंने उसका नाम 'अनोखी' रखा है। उनका 2 साल का बेटा भी है। बेटी के जन्म के पहले ही उन्होंने सोच लिया था कि बेटी का जश्न बड़े अनोखे तरीके से मनाएंगे।

वहीं पत्नी और परिवार की सलाह पर उन्होंने एक दिन के लिए पानीपुरी फ्री करने का निर्णय लिया। 12 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान पर आने वाले सभी ग्राहक को मुफ्त में पानीपुरी खिलाई। इस पूरे आयोजन में उनके परिवार और दोस्तों ने उनका सहयोग किया। 5 घंटे के दौरान उन्होंने लोगों को 50 हजार पानीपुरी खिलाई।

इसे भी पढ़ें:MP उपचुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है CM शिवराज की तरफ से ये तोहफा 

अंचल ने बताया कि उन्होंने शादी के बाद बेटी की चाहत भगवान के सामने रखी थी। पहला बेटा हुआ, लेकिन उसके 2 साल बाद ही बेटी की किलकारी घर पर गूंज उठी। भगवान ने उनकी मनोकामना सुनी इसलिए उन्होंने यह खुशी सभी के साथ मनाने का निर्णय किया था।

प्रमुख खबरें

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम