येदियुरप्पा सरकार की किस्मत दांव पर, उपचुनाव में 15 में 6 सीटों पर जीत जरूरी

By अंकित सिंह | Dec 05, 2019

कर्नाटक विधानसभा की 15 सीटों पर आज चुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी। इस उपचुनाव के नतीजे 9 दिसंबर को आएंगे। भले ही यह उपचुनाव है लेकिन कहीं ना कहीं इससे येदियुरप्पा सरकार के लिए एक अग्निपरीक्षा माना जा सकता है। कर्नाटक के नाटक के बाद 4 महीने पुरानी बीजेपी की सरकार रहेगी या जाएगी, इसका निर्णय इस उपचुनाव के नतीजे करेंगे। माना जा रहा है कि सत्ता बचाने के लिए भाजपा को कम से कम 15 में से 6 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप