मनीष सिसोदिया के बाद अब अरविंद केजरीवाल को सता रहा है राघव चड्ढा की गिरफ्तारी का डर, जानें क्या है पूरा माझरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है। बहरहाल, केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि कौन-सी एजेंसी चड्ढा को गिरफ्तार करने की कथित योजना पर काम कर रही है और उन पर क्या आरोप हैं। राज्यसभा सदस्य चड्ढा को इस साल की शुरुआत में पंजाब के विधानसभा चुनावों में आप की जीत में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव आम सहमति से होना चाहिए: मनीष तिवारी

केजरीवाल ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के संबंध में पार्टी के मीडिया संचार प्रभारी विजय नायर को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

मैं अब एक खुश Fan हूँ: Roger Federer ने प्रोफेशनल Tennis में लौटने की सभी उम्मीदें नकारी

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai