मथुरा में जबरदस्त उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा रंगों का त्यौहार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

मथुरा।  रंगों का त्योहार होली बृजभूमि खासकर वृंदावन और गोवर्धन में जबरदस्त उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। दानघाटी मंदिर के पुजारी पवन कौशिक ने बताया, गोवर्धन परिक्रमा का मार्ग इंद्रधनुषी रंगों से ढक गया है। हजारों तीर्थयात्री परिक्रमा करने और एक-दूसरे पर गुलाल छिड़कने में व्यस्त हैं। परिक्रमा मार्ग पर स्थित अन्योर गांव का माहौल जबरदस्त उल्लास से भरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Sikkim के मुख्यमंत्री दो सीट से लड़ेंगे चुनाव, चामलिंग के खिलाफ पत्नी को उतारा

वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के सामने होली की धूम में अनेक इस्कॉनवादी भी शामिल हुए। मथुरा विशेष रूप से शहर के बाहरी इलाकों में परंपरा के अनुसार लट्ठमार महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बजाती नजर आयीं। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रमुख बिंदुओं पर पुलिस तैनात की गई है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी