प्रियंका चोपड़ा की बेटी की दिखी पहली झलक, खूब प्यार लुटा रहे हैं जोनास कपल

By अंकित सिंह | Sep 17, 2022

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा उनकी सोशल मीडिया पर भी सक्रियता खूब रहती है। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास का 30 वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान जोनास कपल ने जमकर मौज मस्ती की। प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने जो भी फोटो साझा किए हैं, उसमें वह अपने पति निक जोनास के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका और निक की अच्छी दोस्तों में शामिल तमन्ना दत्त की ओर से भी एक फोटो साझा किया गया है। इसमें प्रियंका और निक जोनास की बेटी मालती भी नजर आ रही हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- 'आपका समर्पण काबिले तारीफ है'


यह ऐसा पहली बार हो रहा है जब प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी बेटी मालती की झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि तमन्ना और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। फोटो में मालती प्रियंका चोपड़ा की गोद में है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपनी क्यूट सी बेटी पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की फोटो को लेकर काफी सचेत थीं। वे अपनी बेटी की फोटो को बाहर या फिर मीडिया में नहीं आने देती थीं। लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनकी बेटी की क्यूट सी छलक देखने को मिल गई है। साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती का घर में स्वागत किया। मालती का जन्म समय से पहले हुआ, इसीलिए बेबी को डॉक्टर्स के निगरानी में रखा गया।

 

इसे भी पढ़ें: Dream Girl 2 के टीज़र की वाहवाही के बीच जमकर ट्रोल हो रही है Ananya Panday, जाने पूरा मामला


प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ बेहद खुश रहती हैं। काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी कर ली थी। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। वहीं, निक जोनास अमेरिका के सुप्रसिद्ध गायक हैं और उनके स्टेज शो में काफी भीड़ देखने को मिलती हैं। प्रियंका चोपड़ा 2000 में मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। 

प्रमुख खबरें

वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा: मोदी

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कांग्रेस के भीतर या कहीं भी कोई अटकलें नहीं: Shivakumar

Jammu and Kashmir Police ने मादक पदार्थ तस्कर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी