मध्य प्रदेश में सबसे पहले जल जीवन मिशन इंदौर के सांवेर में होगा शुरू

By दिनेश शुक्ल | Feb 10, 2021

भोपाल। जल जीवन मिशन एक ऐसी अनूठी योजना है जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर में नल से जल पहुँचाने का संकल्प लिया है। प्रदेश में सांवेर ऐसा पहला विधानसभा क्षेत्र है, जहाँ पर सबसे पहले धरातल में यह योजना मूर्त रूप ले रही है। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को ग्राम झलारिया में 4 करोड़ 30  लाख 86 हज़ार रुपये की लागत से बनने वाली नल जल परियोजना का भूमि-पूजन किया।इस दौरान मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गाँव और किसानों पर सरकार का फ़ोकस है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित सभी ज़रूरी और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार बड़े जतन से काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा को घर में अकेला पाकर बदमाश ने किया चाकू की नोंक पर बलात्कार

उल्लेखनीय है कि जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों के फलस्वरूप सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 190 गांवों को नल जल योजना से जोड़ने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 132 करोड़ 96 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई थी। इसी तारतम्य में आज 10 फरवरी को सांवेर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम झलारिया, अम्बामोलिया, बाल्यायखेड़ा, हांसाखेड़ी और पानोड में जल जीवन मिशन अंतर्गत 430.86 लाख रूपये की लागत से शुरू हो रहे कार्यों का मंत्री सिलावट द्वारा भूमि-पूजन किया गया। 

प्रमुख खबरें

GST Council ने दी राहत, फार्मा कंपनियों को एक्सपायर दवाओं और नमूनों पर मिलेगा ITC

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks