पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा, राफेल जैसे विवादों से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2018

कोलकाता। पूर्व वायुसेना प्रमुख अरुप राहा ने शुक्रवार को कहा कि अरबों डॉलर के राफेल लड़ाकू जेट सौदे को लेकर सत्तारुढ़ राजग और विपक्षी कांग्रेस के बीच राजनीतिक नूराकुश्ती से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है और दुनिया इसे देख रही है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी खरीददारी में हमेशा ‘कुछ गलत या कुछ सही’ हो सकता है। उन्होंने यहां एक रक्षा संगोष्ठी के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘राफेल जैसे विवादों से राष्ट्र की प्रतिष्ठा गिरती है और दुनिया यह देख रही है। ये बड़ी खरीददारियां हैं। कुछ गलत या कुछ सही हो सकता है।’

 

पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसे विवाद किसी देश की रक्षा समर्थता के लिए अच्छे नहीं हैं क्योंकि तंत्र पर से भरोसा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘सारी चीजें दस्तावेजों में होती है। छिपाने के लिए कुछ नहीं है। संबंधित पक्ष (सरकार और विपक्ष) हमेशा गोपनीय बैठक कर सकते हैं और उस पर चर्चा कर सकते हैं।’’ कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजग सरकार ने इस सौदे से अनिल अंबानी की कंपनी को मदद पहुंचायी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi नहीं लड़ेंगे इन सीटों से चुनाव, बड़ी वजह आई सामने

Ayushman Bharat Yojana 2024: 30 अप्रैल को मनाया जा रहा आयुष्मान भारत योजना, जानिए कैसे हुई इसकी शुरूआत

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau