पूर्ववर्ती संप्रग सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और उसके कार्यकाल में सिर्फ घोटाला हुए: राजे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2019

सीकर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस के चुनावी नारे  अब होगा न्याय  पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और उसकी सरकारें आजादी के बाद 55 साल तक क्या कर रही थीं जो अब उन्हें  न्याय  की बात करनी पड़ रही है। राजे ने सीकर में एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष इन दिनों उस पोस्टर में एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं जिस पर  अब होगा न्याय  लिखा गया है। अगर वह 72,000 रुपये सालाना के साथ  न्याय  की बात कर रहे हैं तो उनकी सरकारें 55 साल से क्या कर रही थीं। ’

इसे भी पढ़ें: आज कांग्रेस को न्याय याद आ रहा है, 55 साल से अभी तक क्या किया: वसुंधरा

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी और उसके कार्यकाल में कोयला घोटाला और टूजी घोटाला हुआ। राजे ने सीकर सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी सुमेधानंद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राजस्थान में सारे विकास कार्य रुक गए हैं और किसी भी क्षेत्र में कोई प्रगति नहीं हो रही।

 

प्रमुख खबरें

पूर्वी सेना के कमांडर ने सिक्किम में अग्रिम इलाकों का दौरा किया

गर्मी के कारण बार-बार तनाव बढ़ रहा है, तो चिंता छोड़िए इस थेरेपी की मदद से पाएं छुटाकारा

Uttar Pradesh : गांव में आग लगने से नौ माह की बच्ची की झुलसकर मौत

Janhvi Kapoor का बचपन का चेन्नई घर अब Airbnb की लिस्ट में हुआ शामिल, एक्ट्रेस ने कहा- यह उनकी बेशकीमती संपत्ति थी