By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2023
दिल्ली में यमुना नदी के तट पर 22 से 24 सितंबर तक चौथे नदी उत्सव का आयोजन होगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नदी महोत्सव का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करने वाला आईजीएनसीए पिछले कुछ वर्षों से नदी उत्सव का आयोजन कर रहा है।