भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल, सह प्रभारी संजय टंडन का बयान

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 20, 2021

शिमला।  भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का भविष्य उज्जवल है ,पर कांग्रेसी एवं अन्य राजनीतिक दलों में छोटे छोटे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करने का मौका नहीं मिलता केवल बड़े परिवारों का बोलबाला है।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने आज तक सिर्फ परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया --सतपाल सिंह सती

 

उन्होंने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस की तुलना की जाए तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित है राजनीतिक दल है और कांग्रेस परिवार आधारित। आज अगर हम अपनी नजर देश और प्रदेश में दौड़ाए तो देश में केवल कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार का बोलबाला है, अगर कांग्रेस पार्टी में कोई भी निर्णय लेना होता है तो गांधी परिवार से पूछे बिना नहीं लिया जा सकता, हिमाचल प्रदेश में भी एक परिवारवाद का उदाहरण कांग्रेस पार्टी में निकल कर आया है जहां विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस पार्टी के विधायक शिमला ग्रामीण से है और अब उनकी माताजी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेश की प्रत्याशी है, फतेहपुर एवं जुब्बल कोटखाई में भी एक ही परिवार का दबदबा दिखाई दे रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: विक्रमादित्य का आनी के विधायक को मकरझण्डू कहना दुर्भाग्यपूर्ण : कश्यप

 

देखा जाए तो एक ही परिवार से 2 टिकटें क्या कांग्रेस पार्टी में कोई कार्यकर्ता नहीं है क्या ? भाजपा में एक छोटे से परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और हिमाचल प्रदेश में भी एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बन सकता है ऐसा कांग्रेस में बिल्कुल भी संभव नहीं है

कांग्रेस पार्टी में हमेशा राजघराने या बड़े परिवारों का दबदबा रहा है जिसके कारण छोटे छोटे कार्यकर्ता केवल कार्यकर्ता ही रह जाते हैं एक पार्टी का नेतृत्व करने में अहम भूमिका नहीं निभा पाते।

प्रमुख खबरें

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

Black Friday सेल से दूर क्यों हो रहे युवा, सोशल मीडिया पर आया No-Buy Challenge