2019 का आम चुनाव भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने का जनमत होगा: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेकांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन को अवसरवादी, वंशवादी और भ्रष्ट लोगों की ‘महामिलावट’ की संज्ञा देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि 2014 का चुनाव देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिला जनमत था और 2019 का चुनाव भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलने वाला जनमत होगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने आसन्न चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने साथ ही कहा कि महागठबंधन देश को ‘‘आईसीयू’’ में ले जाएगा। ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों से संवाद करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कहता हूं कि 2014 का चुनाव देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मिला जनमत था और 2019 का चुनाव भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मिलने वाला जनमत होगा।’’

इसे भी पढ़ें: भारत-पाक पर ट्रंप का बड़ा बयान, खत्म होने वाला है दशकों पुराना तनाव

उन्होंने कहा कि एक समय कांग्रेस संसद से लेकर पंचायत तक थी लेकिन आज उसे आक्सीजन की जरूरत हो रही है, उसे छोटे छोटे दलों को जोडना पड़ रहा है। मोदी ने कहा कि इस महामिलावट का हिस्सा कौन हैं? वो लोग जो कभी एक दूसरे की आंख से आंख नहीं मिलाते थे और आज वे एक दूसरे के साथ मंच साझा कर रहे हैं, गले मिल रहे हैं। उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि सपा के लोगों ने मायावती जी के साथ कैसा व्यवहार किया था ? ममता दीदी के साथ वामपंथियों और वामपंथियों के साथ ममता दीदी ने कैसा व्यवहार किया ? उन्होंने इस संदर्भ में शरद पवार, केरल में एलडीएफ एवं यूडीएफ के संबंधों का भी जिक्र किया। विपक्षी दलों के गठबंधन पर प्रहार जारी रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महामिलावट पानी और तेल की है, इसके बाद न तो तेल ही किसी के काम आता है और न ही पानी उपयोग करने योग्य रह जाता है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज