वैश्विक महामारी ने सिनेमा जगत को बदलने पर मजबूर किया : Janhvi Kapoor

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2024

मुंबई। अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कहा कि वैश्विक कि महामारी ने सिनेमा जगत को बदलने पर मजबूर किया है। उनका मानना ​​है कि मध्यम श्रेणी की फिल्मों को निर्माताओं और दर्शकों से अधिक समर्थन की जरूरत है। जाह्नवी (27) की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही आज ही बड़े पर्दे रिलीज हुई है। अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसी भूमिकाएं निभाने की चाह रखती हैं जो किसी कहानी पर आधारित हों। जाह्नवी कपूर ने कहा, वैश्विक महामारी के बाद दर्शकों द्वारा सिनेमा देखने के तरीके में आए बदलाव ने हमें थोड़ा बदलाव करने पर मजबूर किया है। यह अच्छा समय है। 

उन्होंने कहा, एक कलाकार के तौर पर आप मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी फिल्में करने या कहानियां सुनाने के लिए लालायित रहते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे और इसका आनंद उठाएंगे जिससे हम ऐसी और फिल्में बना पाएंगे। जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में अभिनेता राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में