चीन में मालगाड़ी पटरी से उतरी, एक मकान में जा घुसी, छह लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2019

बीजिंग। चीन में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई और एक मकान में जा घुसी, जिसके बाद बचावकर्मियों ने घटनास्थल से छह शव बरामद किए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मालगाड़ी पर एल्युमिनियम अयस्क लदे हुए थे।

चालक दल के चार सदस्यों और दो ग्रामीणों के शव मिलने के साथ शुक्रवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान खत्म हो गया। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले की पूजा-अर्चना

गोंग्यी सरकार ने कहा कि राहत अभियान मुश्किल भरा था क्योंकि चालक दल वाला डिब्बा और 14 अन्य डिब्बे पलट गए थे। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी का आरोप, योजनाओं का पैसा लूटकर जेब भरती है कांग्रेस

प्रमुख खबरें

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training

मुनीर को मारने वाला था मोसाद! पाकिस्तान ने इजरायल को भेजा ऐसा मैसेज कि...