By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019
चेन्नई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्येतर एवंराज्य प्रायोजित आतंकवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में लोग सुरक्षित महसूस करें यह सुनिश्चित करने के लिये सरकार अतिरिक्त प्रयास करने के लिये प्रतिबद्ध है। सिंह ने मुंबई आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि देश राज्येतर आतंकवाद के साथ ही राज्य प्रायोजित आतंकवाद की मुश्किल चुनौतियों का सामना कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा ने ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को विश्व राजनीति में ऐतिहासिक दिन करार दिया
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रपति तटरक्षक पदक और तटरक्षक प्रदक प्राप्त करने वालों को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र (स्क्रॉल) देने को मंजूरी दी है और इसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। तटरक्षक बल की सराहना करते हुए सिंह ने देश की समुद्री सीमा की रक्षा में उनके योगदान को रेखांकित किया और इसके साथ ही बाढ़ राहत मिशन और मादक द्रव्य के तस्करों को पकड़ने में भी उनकी भूमिका को सराहा।