क्या कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो जाएगा 2020 ओलंपिक?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

तोक्यो। तोक्यो शहर के गवर्नर यूरिको कोइके ने गुरुवार को कहा कि 2020 ओलंपिक को रद्द करना ‘अकल्पनीय’ है लेकिन कोरोना वायरस को महामारी करार देने का इन खेलों पर कुछ असर होने की संभावना है। यूरिको ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा नहीं कहा जा सकता कि महामारी की घोषणा का कोई असर नहीं होगा... लेकिन मुझे लगता है कि इन खेलों को रद्द करना अकल्पनीय है।’’लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि ओलंपिक 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो पाएंगे या नहीं।

आयोजकों ने हालांकि जोर देते हुए कहा है कि ये खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। इससे संबंधित अंतिम फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को करना है जिसका कहना है कि अब तक इन खेलों को रद्द करने या स्थगित करने को लेकर कोई बात नहीं हुई है। आईओसी ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में है जिसने कोरोना वायरस के संक्रमण को आधिकारिक रूप से महामारी करार दिया है।

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया