दूल्हे ने कायम की मिसाल, दहेज की रकम लेने से किया इंकार

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 30, 2021

दहेज़ का रिजाव एक ऐसा रिवाज़ है जिसे बुरा भला तो लोग कहते हैं। लेकिन जब खुद के बेटे की शादी हो तो दहेज लेने से बिल्कुल परहेज नहीं करते। दहेज प्रथा जो समाज मे गहरे तक पैठ बना चुकी है पर समाज इस कुरीति से लड़ता हुआ भी दिखाई देता है। आज की युवा पीढ़ी इस प्रथा से लड़ती हुई नजर आती है। कई बार हम ऐसी खबर पढ़ते हैं, जहां युवक ने दहेज लेने से मना कर दिया है। आज भी हम आपको एक ऐसी ही खबर से रूबरू कराएंगे। जहां अपनी शादी में युवक ने दहेज लेने से ये कहते हुए इंकार कर दिया कि उसे अपनी मेहनत पर यकीन है।

 

इसे भी पढ़ें: केवल लड़ाई-झगड़ा ही नहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह के तलाक की यह थी असली वजह? 


क्या है पूरा मामला

मामला राजस्थान के शेखावटी का है। यहाँ एक शादी में दूल्हे ने 5 लाख रूपये की रकम लेने से मना कर दिया ।जो उसे दुल्हन पक्ष की तरफ से दी जा रही थी। सीकर जिले के डलमास गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह शेखावत का विवाह चारु जिले के रतनगढ़ की सोनू कंवर के साथ हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: इस महिला ने गाय को माना पति, प्यार में रचाई शादी और बच्चों से कराया यह वादा!

28 नवंबर को दुल्हन पक्ष की ओर से टीके की रश्म की गई थी। जिसमें दूल्हे को 5 लाख दहेज की रकम की पेशकश दुल्हन पक्ष ओर से की गई थी। पर दूल्हे ने रुपये लेने से मना कर दिया। देवेंद्र ने कहा कि समाज की इस बुराई को वो हाथ नहीं लगाएंगे, वो पैसे नही लेंगे। उन्हें अपनी मेहनत पर यकीन है। देवेंद्र ने ऐसा करके समाज को न सिर्फ आईना दिखाया है, बल्कि एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा समाज की भूल को नई पीढ़ी सुधारने की कोशिश कर रही है। देवेंद्र ने उम्मीद जताई  उनके परिवार से लोग सीख लेंगे और  समाज को सुधारने की दिशा में कदम उठाएंगे।

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील