‘तनावपूर्ण स्थिति’ को लेकर किम जोंग उन ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

सियोल। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने बुधवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की एक शीर्ष टीम की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ‘मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति’ पर चर्चा होगी। सरकारी मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली है। फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ किम की हनोई में हुई शिखर वार्ता विफल रहने के बाद केंद्रीय समिति की यह बैठक हो रही है।

इसे भी पढ़ें: मादुरो ने वेनेजुएला में तीस दिनों तक नियंत्रित बिजली आपूर्ति की घोषणा की

फरवरी में हुई इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। वहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन अमेरिकी नेता से वार्ता करने के लिए वॉशिंगटन गए हैं। हालांकि उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की खबर से यह प्रतीत हो रहा है कि किम प्योगयांग की आर्थिक स्थिति में सुधार के रास्ते पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: वेनेजुएला पर प्रतिबंध में भारत से मिल रही है मदद: अमेरिका

 

प्रमुख खबरें

Bengal Teacher Recruitment Case: 25 हजार शिक्षकों को बड़ी राहत, नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर लगी सुप्रीम रोक, 16 जुलाई से SC करेगा रेगुलर सुनवाई

Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की आगामी राजनीतिक सीराज में पांच अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हुए शामिल

पालघर में 15 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

Andhra Pradesh Government Scheme: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए CM जगन ने शुरू की नई योजना, महिलाओं को मिलेगा लाभ