सचिन पायलट ने मूसेवाला के परिजनों से की मुलाकात, बोले- नरसंहार के भयानक क्रम को रोकना पड़ेगा

By अनुराग गुप्ता | Jun 06, 2022

चंडीगढ़। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को मानसा में सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उन्होंने कहा कि जो घटना घटी वो बहुत चौंकाने वाली और निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार पुख्ता कार्रवाई करेगी। 

इसे भी पढ़ें: बेटे की मौत को लेकर बिलखते हुए माता-पिता ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, उच्च-स्तरीय जांच की मांग  

अमित शाह से मिले थे परिजन

सिद्धू मूसेवाला के परिजनों ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंडीगढ़ में मुलाकात की थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें सिद्धू मूसेवाला के पिता बिलखते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई