ICMR ने राज्यों को कोविड-19 हॉटस्पॉट में निगरानी के लिए त्वरित एंटीबॉडी जांच करने कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर कहा है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के लिए त्वरित एंटीबॉडी जांच करने को कहा है। राज्यों के सभी मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिवों को लिखे पत्र में आईसीएमआर के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने महामारी विज्ञान के अध्ययन और निगरानी के लिहाज से हॉटस्पॉट इलाकों में ‘त्वरित एंटीबॉडी जांच’ करने के तौर-तरीकों के बारे में बताया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि भारत को बृहस्पतिवार को चीन से पांच लाख त्वरित एंटीबॉडी जांच किट मिले हैं और इन्हें उन राज्यों तथा जिलों को भेजा जा रहा है जो कोरोना वायरस संक्रमण से अत्यधिक प्रभावित हैं। आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संक्रामक रोग विभाग के प्रमुख डॉक्टर रमन आर. गंगाखेडकर ने कल बताया था कि जो त्वरित एंटीबॉडी जांच किट खरीदी जा रही हैं वह प्रारंभिक जांच के लिए नहीं, बल्कि निगरानी और संक्रमण के प्रसार की प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए हैं।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष