सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है चाय के बागानों का शहर मुन्नार

By प्रीटी | Dec 30, 2019

भगवान का अपना देश कहे जाने वाले केरल की खूबसूरती इस दुनिया में सबसे निराली है। यहाँ का प्रसिद्ध हिल स्टेशन मुन्नार देशी ही नहीं विदेशी सैलानियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। यह सही है कि कश्मीर की खूबसूरती की चर्चा दुनिया भर में होती है लेकिन अगर आप एक बार यहाँ आएंगे तो कहेंगे कि यह जगह कश्मीर से बढ़कर नहीं तो उससे कम भी नहीं है। यहाँ की एक और खासियत यह है कि आप भले यहाँ तीन या चार दिन का कार्यक्रम बना कर आये हों लेकिन यहाँ से जाने का मन नहीं करता और अकसर पर्यटक अपना स्टे यहाँ बढ़ा लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: इस न्यू ईयर इन जगहों पर नहीं घूमे तो कर देंगे बहुत कुछ मिस

मुन्नार के पास ही स्थित है चाय का संग्रहालय जोकि टाटा टी संग्रहालय के नाम से मशहूर है यहां आपको कई दुर्लभ कलाकृतियां, चित्र और मशीनें देखने को मिलेंगी जो चाय के बागानों की उत्पत्ति और विकास के बारे में बताती हैं। कई प्रकार की चाय पत्तियां भी यहां मौजूद हैं जिन्हें चाहे तो खरीद भी सकते हैं।

वैसे तो मुन्नार के आसपास कई झरने हैं लेकिन अधिकतर पर्यटक पल्लिवासल और चिन्नाकनाल को देखना पसंद करते हैं। पल्लिवासल पावर हाऊस वाटरफाल्स के नाम से भी प्रसिद्ध है। मुन्नार से 15 किमी की दूरी पर स्थित है इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान जोकि मशहूर पर्यटक स्थल है। ये उद्यान लुप्तप्राय जीव नीलगिरी टार के संरक्षण के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान कई तितलियों, जानवरों और पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा है। यहां आकर आप ट्रैकिंग करने का आनंद भी उठा सकते हैं। नीलकुंरजी फूल इसी उद्यान में पाया जाता है जिसके खिलने से लगता है जैसे पहाड़ियां नीली चादर से ढंक गई हों साथ ही यहां घुमावदार पर्वतों पर पड़ने वाली धुंध की चादर बहुत ही मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है। अनामुडी शिखर भी इसी उद्यान में स्थित है, ये शिखर दक्षिण भारत का सबसे ऊंचा शिखर है जिसकी ऊंचाई 2700 मीटर से भी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें: नए साल पर इन जगहों पर घूमें, बजट भी नहीं बिगड़ेगा

कैसे पहुँचें

मुन्नार के लिए आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग या सड़क मार्ग तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुन्नार के लिए सबसे नजदीक हवाई अड्डा कोच्चि और मदुरै है, जो 142 किलोमीटर की दूरी पर है। नजदीकी रेलवे स्टेशन कोच्यो और कोट्टायम हैं, जहां से मुन्नार के लिए ट्रेन जाती रहती है। मुन्नार जाने के लिए सड़क से पहुंच सकते हैं। लोकल बस और कैब आपको आसानी से शहर में मिल जाएंगी।

- प्रीटी

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति