LIC के पॉलिसीधारकों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करते समय इसके पालिसीधारकों के हितों की पूरी सुरक्षा का प्रबंध करेगी। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में इस बार के अपने बजट भाषण में एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव किया है। इसका प्रथम सार्वजिनक निर्गम (आईपीओ) अगले वित्त वर्ष में लाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू हिंसा: दिल्ली की अदालत ने पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

ठाकुर ने 2020-21 के बजट को ‘जन-जन का बजट’ बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करना सरकार की अगले दो साल की बड़ी प्राथमिकता है। किसान रेल और किसान उड़ान से जल्दी खराब होने वाली कृषि उपजों को देश में एक कोने से दूसरे कोने में शीध्रता से पहुंचाने की सुविधा की जाएगी। इससे किसानों का फायदा होगा। सरकार ने कृषि कर्ज का लक्ष्य 15 लाख करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में स्टार्टअप, शिक्षा, कौशल विकास जैसे कई कार्यक्रमों से युवाओं के लिए अवसर बढ़ेगे। सरकार लघु और मझौले क्षेत्र के उद्यमों की कर्ज की समस्या को देखते हुए संकटग्रस्त ऋण खातों के पुनर्गठन के लिए दिए गए अवसर को एक साल के लिए बढ़ा कर 31 मार्च 2021 तक जारी रखने का अनुरोध किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप